फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   student death in road accident

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत

Fri, 03 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
student death in road accident
सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपने मित्र से बात कर रहे छात्र को गुरुवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने फरिहां बाजार के पास रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार के लोग भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ने के लिए फरिहां पुलिस चौकी गए तो सिपाहियों ने उन्हें लौटा दिया। इससे नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर उतर आए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो वे मौके पर पांच थानों की फोर्स तैनात कर दिए।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के जागापुर गांव निवासी माजिद (20) पुत्र जमाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र था। वह एमबीबीएस की तैयारी कर रहा था। उसके साथ निजामाबाद थाने के चकिया गांव निवासी मुदविंद्र पुत्र रिजवान भी पढ़ता है। दोनों छुट्टी लेकर घर आए थे। गुरुवार को माजिद अपने मित्र मुदविंद्र से मिलने के लिए उसके घर आया हुआ था। शाम करीब साढ़े छह बजे माजिद घर जाने लगा।
विज्ञापन


मित्र मुदविंद्र उसे छोड़ने के लिए बाइक से फरिहां बाजार गया था। पुलिस चौकी से करीब पंद्रह मीटर पश्चिम आजमगढ़-सरायमीर मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों अपनी-अपनी बाइक पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से जा रहा अनियंत्रित ट्रक माजिद की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जोरदार टक्कर लगने से माजिद बाइक समेत सड़क पर गिरा और ट्रक के नीचे आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आनन-फानन में लोग जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ घटना के बाद बाजार के लोग फरिहां पुलिस चौकी के सिपाहियों से ट्रक चालक को पकड़ने की बात कही। आरोप है कि सिपाहियों ने यह कहते हुए उन्हें भगा दिया कि हम लोगों के पास कोई वाहन नहीं है। ट्रक का पीछा करने में असमर्थ हैं। इससे नाराज लोग सड़क पर उतर आए। तभी किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। महज कुछ ही देर में वहां निजामाबाद, रानी की सराय, सरायमीर, तहबरपुर, गंभीरपुर की फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed