फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student attacked teacher for reprimanding

डांट फटकार लगाने पर छात्र ने शिक्षक पर किया हमला

Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Student attacked teacher for reprimanding
मेंहनगर। थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में सोमवार को छात्र व परिजनों ने एक शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक द्वारा डांटने पर छात्र व उसके परिजन आक्रोशित हो गए। घटना के बाबत प्रधानाचार्य ने थाने में छात्र व उसके माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ग्राम समाज इंटर कालेज जयनगर डॉ. सविंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा नौ का एक छात्र है। एक दिन शिक्षक अजीत मौर्या ने उसे शोर मचाने पर डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह सोमवार को प्रार्थना के दौरान अपनी मां सरिता व पिता भगवान दास निवासी धरनीपुर रानीपुर के साथ पहुंचा। विद्यालय में पहुंचते ही तीनों सीधे शिक्षक अजीत मौर्या के पास पहुंचे और गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंचे अन्य शिक्षकों के साथ भी उन लोगों ने गालीगलौज किया। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका फाड़ते हुए धमकी देने लगे। प्रधानाचार्य ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर देते छात्र व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed