फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Strong wind and thunderstorm alert again for all three districts of the division

Azamgarh News: मंडल के तीनों जिलों के लिए फिर तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

Fri, 20 Mar 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strong wind and thunderstorm alert again for all three districts of the division
आजमगढ़। मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे पहले भी विभाग ने बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन उस दौरान जिले समेत पूरे मंडल में मौसम सामान्य ही बना रहा। आसमान साफ रहा और कहीं भी चेतावनी के अनुरूप कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में बार-बार जारी हो रहे अलर्ट को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान खासतौर पर इस तरह के अलर्ट को लेकर असमंजस में हैं। खेती-किसानी से जुड़े कार्य मौसम पर निर्भर होते हैं, ऐसे में बार-बार चेतावनी जारी होने के बाद भी मौसम सामान्य रहने से उनकी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई किसान संभावित बारिश और ओलावृष्टि के डर से फसल कटाई या अन्य कार्य टाल देते हैं, जिससे नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि, विभाग का कहना है कि मौसम पूर्वानुमान संभावनाओं पर आधारित होता है और स्थानीय परिस्थितियों के कारण इसमें बदलाव संभव है। फिलहाल एक बार फिर अलर्ट जारी होने के बाद है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार मौसम विभाग का पूर्वानुमान कितना सटीक साबित होता है।
विज्ञापन

40 से 50 किमी गति से चलेंगी हवाएं- एक बार फिर मौसम विभाग की तरफ से आजमगढ़, मऊ व बलिया जिले में बारिश के साथ 40 से 50 किमी गति की हवा चलने और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि इस बार बारिश होने की ज्यादा संभावना है। तेज हवा चलने के साथ बारिश होती है तो रबी की मुख्य फसल गेहूं खेतों में लोट जाएंगे। वहीं सरसों, चना व मटर की फसल भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

दो दिनों पूर्व जो अलर्ट जारी था, वह हल्का असर था पर इस बार मौसम पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस बदले मौसम में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान संभावनाओं पर आधारित होता है और स्थानीय परिस्थितियों के कारण इसमें बदलाव होता रहता है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed