{"_id":"65ba90cdc7456d616e0be2fe","slug":"stray-animals-are-destroying-crops-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-110692-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छुट्टे पशु फसलों को कर रहे हैं बर्बाद\nधरना-प्रदर्शन से भी नही बन रहा काम, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छुट्टे पशु फसलों को कर रहे हैं बर्बाद धरना-प्रदर्शन से भी नही बन रहा काम, किसान परेशान
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है। छुट्टा पशु फसलों को अपना निवाला बना रहे हैं। किसान इसके लिए धरना प्रदर्शन तक भी कर चुके हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बताते चलें कि इन दिनों सगड़ी तहसील के मनिकाडीह, बछऊर खुर्द, अजुवा, बनकटा, इसरापार, इटैली, ब्रहमौली, गडेरुआ, चकलालचंद, बहावनपुर, पुराबालनरायन, मुइयापार, कुरसौली, अजमतगढ़, मालटारी सहित कई क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। छुट्टा पशु किसानों के गेहूं, जौ, सरसों, मटर, चना, अरहर, आलू और सब्जियों की फसलों को अपना निवाला बना रहे हैं। जिसके चलते किसानों कि काफी क्षति उठानी पड़ रही है। किसान दिन में तो फसलों की रखवाली करते हैं। लेकिन रात में ठंड के चलते किसान खेतों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं।
क्षेत्र के किसान विजय राय, अजय यादव, हरिनाथ, जगदीश, सुरेंद्र, पप्पू मौर्य, प्रमोद, रामदरश सिंह आदि ने बताया छुट्टा पशु फसलों के चलते काफी क्षति हो रही है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सकरार अंतरिम बजट में इसका कोई ठोस हल निकाले।