फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stone pelting on tehsil personnel and police in azamgarh

यूपी: जमीन की पैमाइश करने गए तहसील कर्मियों और पुलिस पर पथराव, सब इंस्पेक्टर व लेखपाल घायल

Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा गांव का मामला है। ग्रामीणों के हमले में तहसीलदार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Stone pelting on tehsil personnel and police in azamgarh
पथराव, सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा गांव में जमीन की पैमाइश के लिए बुधवार दोपहर दो बजे गई राजस्व विभाग व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर और लेखपाल घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई लेकिन हमलावर फरार हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


कनैथा गांव में एक भूमि की पैमाइश के लिए निजामाबाद तहसील से राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची थी। टीम में लेखपाल के साथ पुलिसकर्मी भी थे। राजस्व निरीक्षक जयराम व लेखपाल रामूराम ने गाटा संख्या 168 (ख) रकबा की 61 एयर भूमि की पैमाइश की। यह भूमि लालजीत, सर्वजीत व लालमन के नाम 10 साल पूर्व आवासीय पट्टा हुई थी, जिस पर दूसरे लोग अवैध रूप से कब्जा जमाए थे।
विज्ञापन


पैमाइश के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर लेकर हमला कर दिया। पथराव में लेखपाल रामूराम और एसआई विपिन कुमार सिंह घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह किसी तरह बच पाए। सूचना पर सरायमीर पुलिस गांव में पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में तनातनी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद के तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पैमाइश करने पहुंची टीम पर हमला करने वालों ने सरकारी भूमि पर कब्जा करके मकान बनवा लिया है। इस अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हमला करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।

सरायमीर थाने के एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से भी हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed