फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   stir after seeing human skeleton in Azamgarh police took custody

Azamgarh News: सूखी नहर में नर कंकाल देख मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में; कर रही पूछताछ

Thu, 06 Jun 2024 06:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 06:03 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ की पवई थाना की पुलिस मानव कंकाल के अवशेषों को लेकर पड़ताल कर रही है। गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसे संबंधित जांच एजेंसी को भेजा गया है ताकि उसके बारे में कुछ अन्य सुराग मिल सके।

विज्ञापन
stir after seeing human skeleton in Azamgarh police took custody
पुलिस कर रही पड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब लोगों ने गांव के समीप से गुजरी सूखी नहर में एक नर कंकाल देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फत्तनपुर गांव के पास से एक नहर गुजरी है। इस नहर के पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। वर्तमान में नहर में पानी नहीं है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे गांव का कोई व्यक्ति नहर के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसकी नजर एक नर कंकाल पर पड़ी। उसने गांव के अन्य लोगों को यह बात बताई।
विज्ञापन


फिर क्या था देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने फोन से इसकी जानकारी पवई पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पवई थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर कंकाल के पास खोपड़ी, टूटी हड्डियों के अलावा नीले रंग का लोअर व नीले रंग का  ही कच्छा पड़ा था। नर कंकाल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह काफी पुराना था। थानाध्यक्ष पवई अनिल सिंह ने बताया कि नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नर कंकाल की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed