फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Still owed ​​millions favor

लाखों बकाया फिर भी मेहरबानी

Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Still owed millions favor
ठेकेदार और आईपीएच अधिकारियों के अलावा इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी केस चलाया जा सकता है। - फोटो : डेमो पिक
जलकर और गृहकर के रुपये जमा नहीं कर रहे कई विभाग
विज्ञापन

लाखों बकाया फिर भी मेहरबानी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। नगरपालिका प्रशासन की ओर से जहां आमजन को छोटे से जल कर और ग़ृह कर के बकाए पर नोटिस जारी किया जाता है। वहीं सरकारी कार्यालयों पर उसकी मेहरबानी देखी जा सकती है। लाखों रुपये बकाया होने के बाद भी अभी तक नगरपालिका सरकारी कार्यालयों को नोटिस जारी करने की सिर्फ तैयारी में है।
एक तरफ कर्ज माफी को लेकर किसान खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं, वहीं नगरपालिका प्रशासन अपने कर्जे को वसूलने के प्रति उदासीन बना हुआ है। जिसका परिणाम है कि जनपद के कई सरकारी कार्यालयों पर नगरपालिका का लाखों रुपये बकाया है। यही नगरपालिका प्रशासन आम जनता को हजारों रुपये बकाया होने पर जलकर और गृहकर जमा करने की नोटिस जारी कर देता है। अगर सरकारी कार्यालयों पर जलकर के बकाए की स्थिति पर गौर करें तो कई विभाग ऐसे हैं जिनका बकाया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कई वर्षों से जलकर जमा ही नहीं किया। मार्च 2016 तक के आंकड़े देखें तो इसमें सबसे पहले बिजली विभाग का नाम आता है। विद्युत विभाग के ऊपर नगरपालिका का 84 लाख चार हजार रुपये बकाया है। दूसरे नंबर पर जिला चिकित्सालय है, जिस पर नगरपालिका का 16 लाख 24 हजार 240 रुपये का बकाया है। इसके अलावा छह ऐसे विभाग और हैं जिन पर नगरपालिका के जलकर का चार से पांच लाख रुपये बकाया है। कुल मिलाकर नगरपालिका का इन आठ सरकारी कार्यालयों पर एक करोड़ 18 लाख तीन हजार 292 रुपये का बकाया है। इतना बकाया होने के बाद नगरपालिका प्रशासन इन विभागों को नोटिस जारी करने की तैयारी में लगा है। अगर आम जनता का इतना बकाया होता तो नगरपालिका अब तक आरसी भी जारी कर चुकी होती।
विज्ञापन


बकाए से बन सकती है दो किमी सड़क
सरकारी विभागों पर नगरपालिका के जल कर का एक करोड़ 18 लाख तीन हजार 292 रुपये बकाया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश की माने तो इन पैसों की वसूली होने पर नगरपालिका पांच फीट चौड़ी लगभग दो किमी से अधिक सड़क का निर्माण कर सकती है। स्टेशनरी  के सामानों की खरीदारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों पर बकाया
विद्युत विभाग    8404000
जिला अस्पताल    1624240
डाकघर        589920
सिंचाई विभाग    414612
आयकर विभाग    410400
जिला निर्वाचन कार्यालय    214800
दूरसंचार कार्यालय    122400
गांधी आश्रम मड़या    22920
(आंकड़े रुपये में)


नगरपालिका की ओर से अप्रैल के बाद नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाती है। जिन विभागों पर नगरपालिका का बकाया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। नोटिस तैयार किया जा रहा है। जिन विभागों पर नगरपालिका का ज्यादा जल कर है, उनके खिलाफ आरसी जारी किया जाएगा।   
- ओमप्रकाश, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed