{"_id":"60918eb78ebc3ecc3266183f","slug":"sticks-and-sticks-in-electoral-rivalry-adhed-s-death-azamgarh-news-vns5880093165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, अधेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, अधेड की मौत
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के अंजान शहीद ग्राम सभा का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी समर्थकों के साथ गांव में जुलूस निकाला था। गांव निवासी टुन्नू उर्फ मोहम्मद के घर के पास आतिशबाजी का विरोध किया। इस पर नवनिर्वाचित प्रधान व समर्थक घर पर चढ़ आए। टुन्नू को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
अंजान शहीद गांव निवासी टुन्नू उर्फ मोहम्मद (55) की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और गांव में बवेला खड़ा हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर नवनिर्वाचित प्रधान व उसके समर्थक मौके से खिसक लिए। सूचना पुलिस को मिली तो जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सगड़ी व एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार के सदस्य सलीम ने प्रधान व उसके समर्थकों पर घर में घुस कर मारपीट करने और मृतक को लाठी-डंडे से पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने नवनिर्वाचित प्रधान अजीम के अलावा नोमान, अशरफ, राजिक, फरहान, सुबहान, आरिफ, राशिद, आगिर, नवाजिश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
आरोपियों के घर दबिश, तोड़फोड़, फोर्स तैनात
सगड़ी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश की कवायद भी शुरू कर दिया। नवनिर्वाचित प्रधान आरिज के घर पर पुलिस ने सोमवार की रात तोड़फोड़ भी किया। गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ ही गांव में फोर्स की तैनाती भी कर दिया है।