फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stianv crushing sugar mill next season

सठियांव चीनी मिल में पेराई अगले सत्र से

Thu, 16 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Stianv crushing sugar mill next season
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के प्रबंध निदेशक डा. बीके यादव ने गुरुवार को सठियांव स्थित नई चीनी मिल एवं को-जनरेशन प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बताया कि प्रत्येक दशा में 13 मार्च 2016 तक निर्माण कार्य पूरा करें ताकि चीनी मिल में पेराई का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री जनता एवं गन्ना उत्पादक कृषकों के हितों को देखते हुए मिल को चालू कराने के लिए हर हाल में कृत संकल्प है। सठियांव चीनी मिल एवं को-जनरेशन प्लांट का निर्माण कार्य मेसर्स इस्जैक हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी नोएडा की टीम करा रही है। बताते चले कि करोड़ों रुपये की लागत से बंद पड़ी चीनी मिल को नए स्तर से निर्माण कराकर शीघ्र ही इसे चालू कराने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


इस दौरान नोयडा संस्था के जीएम जोगेश मलिक, सठियांव चीनी मिल साइट इंचार्ज एसएस चौहान, एमके कुलश्रेष्ठ, अधिशासी अभियंता जीके सिंह, एसके ओहरी, प्रधान प्रबंधक एएस कोरस, अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव, एचएन मौर्या, हरिशंकर सहित पूर्व चीनी मिल डायरेक्टर रामदरश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed