फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   STF raid in Azamgarh: Huge cache of arms recovered, two accused arrested, search for two continues

आजमगढ़ में ATS की छापेमारी: हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Sat, 18 Mar 2023 03:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Mar 2023 03:34 PM IST
सार

यूपी एटीएस को सूचना मिली कि आजमगढ़ जनपद के कुछ लोग अवैध असलहा कारोबार में अभी भी जुड़े है। इस सूचना पर एटीएस टीम काम करने लगी। जिले में एटीएस टीम पहुंची और शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मिली सूचना के आधार पर अवैध असलहा तस्करों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
STF raid in Azamgarh: Huge cache of arms recovered, two accused arrested, search for two continues
आजमगढ़ में STF की छापेमारी: हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने आजमगढ़ जिले से एक बार फिर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जजी के मैदान के पास से एटीएस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से 10 पिस्टल, 20 मैग्जीन बरामद किया है। दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकले है, जिनकी तलाश में जगह-जगह दबिश जारी है। चार के खिलाफ शहर कोतवाली में यूपी एटीएस ने मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

विज्ञापन


यूपी एटीएस को कहीं से सूचना मिली कि आजमगढ़ जनपद के कुछ लोग अवैध असलहा कारोबार में अभी भी जुड़े है। इस सूचना पर एटीएस टीम काम करने लगी। जिले में एटीएस टीम पहुंची और शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर मिली सूचना के आधार पर अवैध असलहा तस्करों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


लोकेशन ट्रैक करते हुए टीम जजी के मैदान के पास पहुंची और वहां से दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए असलहा तस्करों ने अपना नाम रामशब्द यादव निवासी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र व संजय यादव निवासी गजहड़ा थाना मुबारकपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Azamgarh News: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

STF raid in Azamgarh: Huge cache of arms recovered, two accused arrested, search for two continues
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

दो फरार साथियों का नाम इन्होंने कमलेश कुमार यादव निवासी रसीदाबाद थाना कोतवाली जीयनपुर व जगदीश सरदार निवासी अनूपपुर मध्यप्रदेश बताया। पकड़े गए असलहा तस्करों के पास से एटीएस व शहर कोतवाली पुलिस ने 10 पिस्टल व 20 मैग्जीन बरामद किया है। शहर कोतवाली में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में अभी भी दबिश जारी है। बारह से अवैश असलहा लाकर इन आरोपियों द्वारा इसकी सप्लाई आजमगढ़ व आसपास के जिले में की जाती थी।

पांच माह पूर्व बिलरियागंज में बरामद हुए थे अवैध असलहे

इसके पूर्व यूपी एटीएस ने आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पतिलागौसपुर में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध निर्मित व अर्ध निर्मित असलहे व बनाने के उपकरण आदि बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने तत्कला दो असलहा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं तीन अन्य की गिरफ्तारी बाद में हुई। मामले की जांच में जिले में स्थित काजी गन हाऊस की भी संलिप्तता इस प्रकरण में सामने आयी। जिस पर उसके संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed