{"_id":"67b778e9ff9f69d74c01cac7","slug":"statue-of-dr-ambedkar-placed-on-leased-land-azamgarh-news-c-313-1-svns1020-128488-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पट्टे की भूमि पर रखी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पट्टे की भूमि पर रखी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
विज्ञापन
जखनिया तहसील क्षेत्र के बारहा गांव में अराजकतत्वों ने बुधवार की रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एक आवासीय पट्टे की भूमि पर रख दी। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस ने प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाकर मामला शांत कराया।
सुबह पट्टे की भूमि पर प्रतिमा देख ग्रामीणों हैरान हो गए कि आखिर इतनी बड़ी प्रतिमा रातों-रात यहां कैसे आ गई। भूमि पट्टा धारक अशोक कुमार, अरविंद कुमार और अरुण कुमार ने इसकी सूचना जखनिया एसडीएम रवीश गुप्ता को दी।
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाने और सादात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रतिमा को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अशोक, अरविंद और अरुण को वर्ष 2005 में इस भूमि का आवासीय पट्टा दिया गया था।