फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Highway becomes Bindrabazar-Chirayakot-Beltharoar Road

स्टेट हाईवे हुआ बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड मार्ग

Mon, 24 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
State Highway becomes Bindrabazar-Chirayakot-Beltharoar Road
बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड मार्ग की बदहाल हालत। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/बिंद्राबाजार। शासन की ओर से बिंद्राबाजार-चिरैयाकोट-बेल्थरारोड प्रमुख जिला मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तित किया गया गया है। अब इसका नाम स्टेट हाईवे-119 होगा। शासन के इस निर्णय के 116.53 किमी लंबे इस मार्ग का दशा में सुधार होने की उम्मीद है। मार्ग की खस्ताहालत के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कन्वर्जन के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार चौक से मेंहनगर, खरिहानी, महगूगंज बाजार, बोंगरिया बाजार से मई के चिरैयाकोट होते हुए बलिया के बेल्थरा रोड तक जाने वाला ये मार्ग जनपद के प्रमुख जिला मार्ग में शामिल था। ये आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग को भी जोड़ता है। इस मार्ग से हजारों गांव के लोगों का आवागमन जुड़ा हुआ है। वर्तमान में मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। बिंद्रा बाजार के साथ ही खरिहानी से बोंगरिया बाजार तक और रासेपुर से मऊ की सीमा पर स्थित मंगई नदी तक मार्ग की हालत खराब है। 116 किमी लंबी दूरी वाली यह लिंक रोड कई स्तानों के लिए शॉर्टकट भी है। दूरदराज से आने वाले लोग भी इसी रोड का इस्तेमाल करते हैं। सड़कों के किनारे और बीच में बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है। किनारे नालियों की व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी भर जाता है। सड़क टूटने का येभी बड़ा कारण है। मार्ग की दुर्दुशा के लिए कुछ लोग सरकार को तो कुछ स्थानीय विधायक और सांसदों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सांसद और विधायक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तो रास्ता बहुत अच्छा बन जाएगा। सांसद और विधायक सरकार तक हमारी बात को नहीं पहुंचाते हैं। अगर विपक्ष में हैं तो वह विरोध भी नहीं करते हैं। दुष्परिणाम जनता को भुगतना पड़ता है। अब मार्ग के स्टेट हाईवे में परिवर्तित होने से इसकी हालत सुधरेगी।
विज्ञापन

आजमगढ़-जौनपुर-प्रयागराज चौड़ीकरण के लिए 20 करोड़ और मिले
आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर-प्रयागराज को फोरलेन में परिवर्तित करने का काम जनपद में दो हिस्सों में चल रहा है। रानी की सराय से शहर तक के हिस्से का काम पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच की ओर से किया जा रहा है। 100.64 करोड़ क लागत से किया जा रहा है। इसमें शासन की ओर से पांच करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। संस्था को अब तक 67.50 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। वहीं, इसी मार्ग के रानी की सराय चेकपोस्ट से जौनपुर की सीमा तक का कार्य निर्माण खंड़ की ओर से 414.57 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें शासन ने 15 करोड़ की धनराशि और जारी की है। अब तक संस्था को 207.32 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकों को दो लेन से जोड़ने में आएगी तेजी
आजमगढ़। जनपद में पवई और मिर्जापुर ब्लाक को दो लेन से जोड़ने का काम चल रहा है। पवई ब्लाक को आसुत-मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है। परियोजना की लागत 23.88 करोड़ में शासन की ओर से चार करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। वहीं, मिर्जापुर ब्लाक को भी आसुत-मिर्जापुर-माहुस-बेलवाई मार्ग से भी जोड़ने का काम 23.53 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। शासन की ओर से इसके लिए पांच करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed