{"_id":"5ef33cc48ebc3e42f20fc4f5","slug":"start-your-employment-by-training-as-a-barber-carpenter-tailor-azamgarh-news-vns5318901147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाई, बढ़ई, दर्जी का प्रशिक्षण लेकर शुरू करें अपना रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाई, बढ़ई, दर्जी का प्रशिक्षण लेकर शुरू करें अपना रोजगार
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार की ओर से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अगर आप भी कोई काम करना चाहते हैं तो विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत उद्योग विभाग 10 ग्रेड के प्रशिक्षण करा रहा है। यहां से छह दिन का प्रशिक्षण लेने के बाद आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।
कोरोना काल में लगभग एक लाख 70 हजार प्रवासी श्रमिक जनपद में अपने घरों को आए हैं। ऐसे श्रमिक जो यहां रहकर कुछ करना चाहते हैं उनके लिए सरकार की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उद्योग विभाग की ओर से 10 प्रकार के प्रशिक्षण दिलाए जा रहे हैं। अगर कोई प्रवासी श्रमिक कम पूंजी में कोई कार्य शुरू करना चाहता है तो वह यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार शुरू कर सकता है। छह दिन के प्रशिक्षण के बाद उद्योग विभाग की ओर से उसे उसके रोजगार से संबंधित टूल किट उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में जिला उद्योग केंद्र की ओर से दो ग्रेडों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रशिक्षण नाई और दर्जी के लिए कराया जा रहा है। जल्द ही अन्य ट्रेडों का प्रशिक्षण भी उद्योग विभाग की ओर से शुरू कराया जाएगा।
प्राप्त करें इनका प्रशिक्षण
विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत सरकार की ओर से 10 ग्रेड निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत नाई, बढ़ई, कुम्हार, लोहार, सोनार, मोची, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई और दर्जी का प्रशिक्षण उद्योग केंद्र की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत हमारे पास 800 से 900 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सभी आवेदन कर्ताओं का इंटरव्यू लिया जा रहा है। इंटरव्यू के बाद उनका सेलेक्शन कर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। वर्तमान में दर्जी और नाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक लोगों का इंटरव्यू यूपिको संस्था द्वारा कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद संस्था की ओर से इन्हें कार्य शुरू करने केे लिए टूल किट भी प्रदान की जाएगी। - प्रवीण मौर्या, उपायुक्त उद्योग।