फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Star dragged off the shoulder of the inspector, ran to beat

दरोगा के कंधे से स्टार नोंच, मारने के लिए दौड़ाया

Fri, 22 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Star dragged off the shoulder of the inspector, ran to beat
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की तरफ से की गई शिकायत की जांच करने पहुंचे दरोगा से मनबढ़ों ने न केवल धक्का मुक्की की, बल्कि उनके कंधे पर लगा स्टार नोंच लिया। स्थिति विपरीत देख दरोगा वहां से भाग खड़े हुए। थाने में आकर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही भारी संख्या में फोर्स लेकर पुन: गांव पहुंचे और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन आरोपी अब भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बरदह नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि रसूलपुर तुंगी गांव निवासी नसीमा बानो ने थाने में 19 मई को शिकायत की थी कि वह अपनी जमीन पर मड़ई रख रही थी लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग मड़ई नहीं रखने दे रहे थे। विरोध करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने इस प्रकरण की जांच हलका दरोगा मो. आसिफ अली को सौंप दी। दरोगा 21 मई को मामले की जांच करने गांव पहुंचे। इस दौरान विपक्षी फैयाज आदि पहुंच गए और दरोगा का विरोध करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली देने लगे। इस दौरान दरोगा के कंधे पर लगा स्टार नोंच लिया। स्थिति की गंभीरता के देखते हुए दरोगा वहां से भाग खड़े हुए। थाने में जाकर दरोगा ने विपक्ष के फैयाज, अली शेर, आजम, आसमा बानो, अहमदीन, रहीमुद्दीन और सिरुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक बरदह ने बताया कि केस दर्ज कर फैयाज, अलीशेर, आसमा बानो और आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष तीन अब भी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed