फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Staff nurses took oath of fire safety in District Women's Hospital

Azamgarh News: जिला महिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्सों ने ली अग्नि सुरक्षा की शपथ

Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Staff nurses took oath of fire safety in District Women's Hospital
आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ ली। यह कार्यक्रम सभी चिकित्सा संस्थानों में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ।
विज्ञापन

इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. विनय यादव ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अग्नि सुरक्षा की जानकारी होना आवश्यक है। यदि आमजन और स्वास्थ्यकर्मी समय पर उचित कार्रवाई करना जानेंगे तो आगजनी की घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने जागरूकता अभियानों को नियमित आयोजित करने की आवश्यकता बताई। कहा- इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रशिक्षण भी आपातकालीन स्थिति में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं और कई लोगों की जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित तीमारदारों ने अग्नि सुरक्षा के लिए शपथ ली। सीएमएस डा. विनन यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए सभी को जागरूक और तैयार करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed