{"_id":"57f3f79a4f1c1b9b0626f6bf","slug":"spot-visits-cases-dealt-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर जाकर मामलों को निपटाएं अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर जाकर मामलों को निपटाएं अधिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मेहनगर तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम सुहास एलवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 142 शिकायती पत्र आए जिसमें मात्र 12 ही मामलों का निस्तारण हो सका। डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, एसपी कुंतल किशोर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने पटल की समस्याओं को सुना। इसी बीच राशन वितरण से जुड़े मामले को लेकर सैकड़ों महिलाओं के साथ ग्रामीण कोटेदार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति निरीक्षक को जांच का निर्देश दिया।
खजूरा फुलाईच, पुरुषोत्त्मपुर गांव के लोगों के कोटेदार की मनमानी व वितरण व्यवस्था की जांच की मांग की। ग्राम सभा धरनीपूर के बालचंद्र ने चारागाह की जमीन को मनबढ़ों द्वारा फर्जी ढंग से कब्जा करने का मामले से अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल फटकारते हुए तत्काल कार्रवाई को कहा। उन्होंने उपजिलाधिकरी और तहसीदार को मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया। गौरा ग्राम में 132 की भीटे की जमीन पर मकान बना लिए जाने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकरी एसके तिवारी, परियोजना निदेशक शिवकुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता मनीष कुमार, बाल विकाश कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेकार खान, बीडीओ पूर्नमासी राम आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 33 प्रार्थना पत्र आए। इस दौरान चार मामले निस्तारित हुए। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, अपर चिकित्साधिकारी डा. परवेज अहमद, राजस्व निरीक्षक बनारसी राम, कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मार्टीनगंजः तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में नौ प्रार्थना-पत्र आए। जिसमें कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज अशोक कुमार सिंह ने सभी मामलों को संबंधित विभाग को त्वरित निस्तारण के लिए सौंप दिया। साथ ही अनुपस्थित विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार मार्टीनगंज पं. शिव सागर दूबे, प्रभारी खंड विकास अधिकारी वीरेंद सिंह, एबीएसए अवधेश नारायण सिंह, पूर्ति निरीक्षक शिवशंकर यादव, सहायक विकास अधिकारी प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।