फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   speeding vehicle hit couple out for walk in Azamgarh killing the husband the driver fled

आजमगढ़: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Mon, 12 Oct 2026 03:17 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: किशन चौबे Updated Mon, 12 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के गुजरपार गांव में रविवार रात टहलने निकले मुन्नी लाल और उनकी पत्नी सुमन देवी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी लाल की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
speeding vehicle hit couple out for walk in Azamgarh killing the husband the driver fled
Couple out for a walk hit by unidentified vehicle, husband dies - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में रविवार रात भोजन करने के बाद टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टक्कर लगने से दोनों हुए घायल
गुजरपार गांव निवासी मुन्नी लाल (45) रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भोजन करने के बाद अपनी पत्नी सुमन देवी (43) के साथ रोज की तरह सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
जिला अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन मुन्नी लाल को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, पत्नी सुमन देवी का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुन्नी लाल की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

अज्ञात चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने सोमवार को मुबारकपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed