{"_id":"5f061a1b8ebc3e63c45c231a","slug":"spear-knife-nine-injured-in-two-communities-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दो समुदायों में चले भाले-चाकू, नौ जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दो समुदायों में चले भाले-चाकू, नौ जख्मी
Thu, 09 Jul 2020 12:40 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के युधिष्ठिरपट्टी गांव के एक वर्ग विशेष और बाकरकोल गांव की राजभर बस्ती के लोगों के बीच बुधवार देर शाम पशु चरा रहे बच्चों के विवाद में बवाल हो गया। बाकरकोल के राजभर बस्ती से सैकड़ों लोगों ने युधिष्ठिरपट्टी के एक वर्ग विशेष के लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें 9 लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन
उन्हें चाकू और भाले से गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक पक्ष से हैदर (18), सलीम (28), मोहम्मद जवौद (20), सब्बन (14), सकीना (21), खलील (60), हसीना (35), आदम (14), असलम (36) शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। वहां से हैदर को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन