फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers took out a march against Karni Sena demanded action from the government

Azamgarh News: करणी सेना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, सरकार से कार्रवाई की मांग की

Tue, 29 Apr 2025 08:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना के कथित आरोप के बाद समाजवादी पार्टी में आक्रोश है। सपा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके साथ ही हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।
 

विज्ञापन
SP workers took out a march against Karni Sena demanded action from the government
मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर दलितों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को सपा नेताओं ने आजमगढ़ में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह विफल करार दिया। यह कदम सपा के वरिष्ठ दलित चिंतक और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में करणी सेना द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में उठाया गया।

विज्ञापन


सपा ने ज्ञापन में कहा कि योगी सरकार के शासन में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार और जुल्म लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि करणी सेना द्वारा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, दलित युवाओं को ''जय भीम'' का नारा लगाने पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हें नंगा करके चौराहों पर घसीटा जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है। सपा नेताओं ने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में एक विशेष जाति के लोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्यमंत्री को निर्देश दिए जाएं कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, विधायक बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू, करुणाकांत मौर्य, रामप्यारे यादव, संतोष कुमार गौतम, कमलेश यादव गायक व इंजीनियर लालचंद यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed