फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP will win the Ghosi by-election with huge votes: Shivpal

घोसी उपचुनाव में भारी मतों से जीतेगी सपा : शिवपाल

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP will win the Ghosi by-election with huge votes: Shivpal
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। कहा कि प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। बोले की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि वह दलबदलुओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। वह बृहस्पतिवार को घोसी जाते समय कुछ देर के लिए एक होटल में रुक कर मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

शिवपालने कहा कि घोसी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधाकर भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। ओमप्रकाश राजभर द्वारा यादवों को लेकर दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश कभी सीएम योगी को मठ और गृहमंत्री अमित शाह को गुजरात भेजने की बात करते थे। जनता यह जान चुकी है कि उनका राजनीतिक ध्येय क्या है। सपा नेता उमेश पांडेय के भाजपा में शामिल होने और सपा प्रत्याशी पर अपने भाई की हत्या करने के आरोप पर कहा कि सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन पर लगाये गये आरोप निराधार हैं, जैसे आजम खां पर तमाम तरह से मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। 22 से 24 घंटे बिजली का वादा किया था लेकिन ढंग से 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। अपराधी खुलेआम सड़कों पर लोगों को गोली मार रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में सीएम योगी द्वारा तारीफ करने की बात पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा फूट डालो की रणनीति पर काम करती है, वह उनका फूट डालने का ही एक कदम था। इंडिया गठबन्धन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए भाजपा को हराएगा और इंडिया गठबन्धन की केन्द्र में सरकार बनेगी।

मायावती के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि बसपा तो भाजपा के हिसाब से चुनाव लड़ेगी, उनकी मिलीभगत तो जगजाहिर है। खुद को चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed