फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP will not be able to win even five seats in the state

Azamgarh News: प्रदेश में पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी सपाः कारागार मंत्री

Sat, 23 Mar 2024 01:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
SP will not be able to win even five seats in the state
सगड़ी (आजमगढ़)। कारागार मंत्री दारा सिंह चैहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पांच सीट भी नहीं जीत पाएगी। आजमगढ़ लोकसभा सीट भी हारेगी। उन्होंने कहा कि घोटाला करने वाले हर व्यक्ति जेल में दिखेगा। उक्त बातें शुक्रवार को कारागार मंत्री दारा सिंह चैहान ने अजमतगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों मेंयोजनाओं की जानकारी गरीबों तक पहुंच ही नहीं पाती थी, तो उन्हें लाभ कहां से मिलता। अब तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैंने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा किया जिनके अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं अबकि लोकसभा के चुनाव में मुसलमान भी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। अबकी बार 400 पार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि हर भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज को जेल जाना ही पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा नेता प्रवीण सिंह, तारकेश्वर ओझा, लालू जायसवाल, रामजन्म सिंह, कैलाश, मुन्ना सिंह, किशन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed