फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP took action against chauki incharge behaving inhumanly

अमानवीय व्यवहार करने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 16 Dec 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP took action against chauki incharge behaving inhumanly
पल्हना। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के धिराजपुर लहुवां खुर्द गांव के पास रविवार की रात आठ बजे हुए सड़क हादसे में इंजीनियर युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद चौकी प्रभारी पल्हना अमानवीय व्यवहार करते हुए लाश को आटोरिक्शा में ठूंसकर थाने भेजवया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने विरोध किया। थाने पर मौजूद तहसीलदार लालगंज ने एसपी को फोन कर घटनाक्रम बताया तो एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि सोमवार को इनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मृत युवक पवन सिंह (28) पुत्र स्व. राजबहादुर सिंह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुरसू गांव का निवासी था। वह ग्वालियर की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। रविवार की रात कहीं जाते समय वह हादसे का शिकार हो गया। जेब से मिले कागजात के आधार पर पवन सिंह की पहचान हुई। जिस समय पवन की मौत हुई तो सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पल्हना मिथिलेश तिवारी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और पवन की लाश आटोरिक्शा में पीछे की तरफ ठूंसकर थाने भेजवा दिया। इस अमानवीय कृत की जानकारी होने पर भाजपा के सदर लोकसभा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और लालगंज लोकसभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय पप्पू देवगांव कोतवाली पहुंच गए और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपा नेताओं की मांग पर थाने पर मौजूद तहसीलदार लालगंज अनील कुमार पाठक ने एसपी को फोन कर बताया। जिस पर एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि शव को इस तरह से नहीं भेजना चाहिए था। चौकी प्रभारी के इसी कृत्य की वजह से उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed