फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP tightened the investigators' screws, and in two days four madrasa operators got arrested

Azamgarh News: एसपी ने विवेचकों के कसे पेच तो दो दिन में चार मदरसा संचालक हुए गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP tightened the investigators' screws, and in two days four madrasa operators got arrested
आजमगढ़। ईओडब्ल्यू की जांच में जिले में 219 मदरसों का अस्तित्व ही नहीं मिला था। इस मामले में ईओडब्ल्यू के निरीक्षक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की ओर से जिले के विभिन्न थानों में 207 मदरसा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

विवेचना की गति धीमी होने के कारण एक दो मदरसा संचालकों को छोड़कर अन्य के खिलाफ कार्रवाई ठप पड़ी थी। समीक्षा के दौरान एसपी ने जब विवेचकों के पेंच कसे तो धड़ाधड़ फर्जी मदरसा संचालकों की गिरफ्तारी शुरू हो गई। इसका परिणाम रहा कि जिले में दो दिनों में चार फर्जी मदरसा संचालकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग एक साल पहले ईओडब्ल्यू की टीम अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंची थी और इन मदरसों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार की गई थी। तहरीर के मुताबिक, विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अभिलेखों के आधार पर मदरसा अजीजिया खड़गपुर कंधरापुर को अस्तित्वहीन मदरसों की श्रेणी में पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मदरसे को 5 फरवरी 2009 में तहतानिया स्तर की अस्थायी मान्यता दी गई थी। यह मान्यता तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार और लिपिक वक्फ ओम प्रकाश पांडेय ने दी थी।
मदरसे की ओर से मदरसा पोर्टल पर तहतानिया स्तर के 03 कक्ष 300 वर्गफीट माप के दर्शाए गए हैं, जबकि मौके पर मदरसा संचालित होते नहीं मिला। बाद में भारतीय जनता इंटर कॉलेज को मदरसा बताया गया। पोर्टल पर दर्ज सूचना के अनुसार, मदरसे में तहतानिया स्तर के 110 छात्र पढ़ते हैं।
लेकिन यह बात भी जांच में गलत पाई गई। इसी तरह से टीम ने जब कागजों में संचालित मदरसों की जांच की तो कहीं मदरसे की जगह शटर लगाकर दुकानें बनाई गईं थीं तो कहीं इंटर कॉलेज को ही लोगों ने मदरसा दिखाकर मान्यता ली थी। ऐसे जिले में कुल 219 मदरसे संचालित मिले थे।
ईओ डब्ल्यू के निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश सिंह की ओर से 207 के खिलाफ 2025 में ही संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विवेचना शुरू हुई लेकिन इसकी गति इतनी धीमी थी एक साल बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

समीक्षा के दौरान एसपी ने विवेचकों के जब पेच कसे तो इसमें तेजी आ गई है। दो दिनों में 4 मदरसा संचालकों की हुई गिरफ्तारी से अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed