फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP suspended Two constables after found sleeping in car ordered investigation in Azamgarh

आजमगढ़: कार खड़ी कर सोते मिले दो आरक्षी, एसपी ने निलंबित कर जांच के आदेश दिए

Tue, 07 Dec 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
SP suspended Two constables after found sleeping in car ordered investigation in Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले में लापरवाही और उदसीनता बरतने पर एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। वहीं दोनों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य पुलिस की कार्यशैली में सुधार के लिए प्रयासरत है। दो और तीन दिसंबर की रात उनके द्वारा चेकिंग कराई गई। जिसमें आरक्षी रंजीत कुमार और आरक्षी श्याम प्रकाश यादव को कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाया। दो पहिया पीआरवी में तैनात आरक्षी रंजीत कुमार रामायण पेट्रोल पंप पर अपनी पहिया वाहन को खड़ी कर पेट्रोल पंप के केबिन में सोते हुए पाए गए।

विज्ञापन

वहीं, देवगांव थाना क्षेत्र के चकमोजनी मोलनापुर में चोरी की घटना घटित हुई। वहीं चोरी के स्थान से 100 मीटर की दूरी पर बूढ़ऊबाबा मोड़ पर पीआरवी 1029 चार पहिया वाहन पर तैनात आरक्षी श्याम प्रकाश यादव की ड्यूटी पर थे। लेकिन उनके द्वारा अपनी कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया गया।

इस स्थिति को देखते हुए दोनों कर्मचारियों द्वारा अपने पदेन दायित्वों एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर एसपी अनुराग आर्य द्वारा निलंबन कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed