फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP supporters closed shops in Martinganj, blocked the road after a fight

Azamgarh News: मार्टीनगंज में सपा समर्थकों ने दुकानें बंद कराईं, मारपीट के बाद लगाया जाम

Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP supporters closed shops in Martinganj, blocked the road after a fight
आजमगढ़। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विभिन्न संगठनों ने बुधवार भारत बंद का आह्वान किया था। जिले में सपा, बसपा, कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नारेबाजी किए। मार्टीनगंज बाजार में सपा समर्थकों ने जबरदस्ती दुकानें बंद कराई। विरोध करने पर दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इसके बाद मार्टीनगंज-दीदारगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट के साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज चौक पर डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास से भारी संख्या में सपा नेता अशोक गौतम के नेतृत्व में लोग निकले। मार्टीनगंज बाजार में पहुंचकर दुकानों को जबरन बंद कराने लगे। जिससे दुकानदारों व भारत बंद समर्थकों में कहासुनी हुई। कुछ समर्थकों द्वारा दुकानदारों के साथ मारपीट होने लगी। प्रदर्शनकारियों ने दुकानों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। दुकान के पास खड़ी एक बाइक को तोड़ दिए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भगाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आनंद बिल्डिंग मैटेरियल के पास पहुंचे और छत पर लगे भाजपा झंडा लगा था उसे उखाड़कर फेंक दिया। दुकान में लगे हुए शीशे को ईंट पत्थर से तोड़ दिए। दुकान के शटर को भी छतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी मार्टीनगंज के सामने लगभग दो घंटे तक बरदह-बूढ़नपुर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस तमाशबीन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखकर पवई, फूलपुर, सरायमीर व बरदह आदि जगहों की भी पुलिस व सीओ फूलपुर व अनिल वर्मा ने मार्टीनगंज बाजार पहुंच कर स्थिति को काबू में किया। वहीं समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव-अजीत कुमार राव के नेतृत्व में व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने कहा कि न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति क्रीमीलेयर वर्गीकरण को लेकर जो फैसला सुनाया है वह असंवैधानिक है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने कहा कि यह फैसला बहुत ही निंदनीय है।
बूढ़नपुर अतरौलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों ने एकत्रित होकर भीलमपुर छपरा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से बूढ़नपुर तहसील तक पदयात्रा निकाले। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें, बहन कुमार मायावती जिंदाबाद समेत अन्य कई नारे लगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौजूद रहे। फूलपुर : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डा. माया राम गौतम के नेतृत्व में फूलपुर में रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में तहसील मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर संसद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने की मांग उठाई। मेंहनगर : आरक्षण को लेकर दलित भीम आर्मी और बहुजन समाज के भारत बंद आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे।
बिंद्राबाजार : गंभीरपुर बाजार में बसपा दीदारगंज के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार प्रधान के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। सगड़ी : पूर्व प्रत्याशी बसपा नेता शंकर यादव और सगड़ी विधानसभा के बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल नेतृत्व में हजारों की संख्या में समर्थक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किए। जीयनपुर पार्टी कार्यालय से पैदल अपने हाथों में झंडा व बैनर लिए हुए आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान मायावती जिंदाबाद, भारतीय संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारा लगाते हुए 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सौंपा।

मार्टीनगंज में छह और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर विभिन्न संगठनों ने बुधवार भारत बंद का आह्वान किया था। जिले में सपा, बसपा, कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नारेबाजी किए। मार्टीनगंज बाजार में सपा समर्थकों ने जबरदस्ती दुकानें बंद कराई। विरोध करने पर दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़ की। इसके बाद मार्टीनगंज-दीदारगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट के साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं मार्टीनगंज में छह और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article