फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP spokesperson commented on OP Rajbhar: He gives tickets to his own sons, but uses sticks against other people's children.

Azamgarh News: ओपी राजभर पर बोले सपा प्रवक्ता-अपने बेटों को टिकट, दूसरों के बच्चों को लाठी

Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
SP spokesperson commented on OP Rajbhar: He gives tickets to his own sons, but uses sticks against other people's children.
कैबिनेट मंत्री के बिना लाइसेंस हथियार देने के बयान पर राजनीति गर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा के खजुरी के बड़े मैदान में रविवार को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव सेना से जुड़े युवाओं को पीले रंग का मोटा डंडा सौंपा। कहा कि यह कोई हथियार नहीं, बल्कि अनुशासन, सुरक्षा और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। इसे लेकर जिले में राजनीति गर्म हो गई है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक यादव ने सोमवार को कार्यक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कहा कि आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज के युवाओं के हाथों में लाठियां बांटी हैं। सवाल उठाया कि एक तरफ राजभर अपने बेटों को लोकसभा और विधानसभा का टिकट देकर भविष्य संवार रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ राजभर समाज के युवाओं के हाथों में कलम देने के बजाय लाठी थमाकर उन्हें उन्मादी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महाराजा सुहेलदेव के नाम का गलत इस्तेमाल कर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस योगी सरकार में ओमप्रकाश राजभर मंत्री हैं, उसी सरकार में पीडीए वर्ग के आरक्षण और नौकरियों पर हमला हो रहा है, लेकिन इस पर राजभर चुप रहते हैं। अशोक ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed