फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's declared candidate Vijay Yadav bought papers in three sets

सपा के घोषित प्रत्याशी विजय यादव ने तीन सेट में खरीदा पर्चा

Fri, 18 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP's declared candidate Vijay Yadav bought papers in three sets
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जे को लेकर राजनैतिक दलों की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी विजय यादव ने भी तीन सेट में नामांकन पर्चा खरीदा। विजय के अलावा शुक्रवार को पल्हनी वार्ड 45 से महाप्रधान जय प्रकाश ने भी दो सेटो में पर्चा खरीदा। एक अन्य दावेदार संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को ही दो सेट में पर्चा खरीद किया था।
विज्ञापन

जिला पंचायत आजमगढ़ की सीट अब तक सपा व बसपा के पास ही रही है। इस बार के चुनाव में सपा ने पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र व मोहम्मदपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख विजय यादव पर दांव खेला है तो वहीं अन्य किसी भी दल ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है और नामांकन पत्रों की बिक्री भी जिला पंचायत से शुरू कर दी गई है। वहीं सभी दलों के दिग्गज इस सीट पर कब्जे को लेकर जोरआजमाइश में जुट गए है। फिलहाल समाजवादी पार्टी सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर अपनी स्थिति को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। सपा प्रत्याशी विजय यादव शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और तीन सेटो में नामांकन पत्र की खरीद किया। इसके अलावा जिला पंचायत के पल्हनी वार्ड 45 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश ने भी शुक्रवार को दो सेट में पर्चा खरीदा है। बृहस्पतिवार को एक अन्य दावेदार संजय निषाद ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा था। संजय निषाद अतरौलिया विस सीट से विधान सभा का भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कन्हैया निषाद के पुत्र है। संभावना यह जतायी जा रही है कि संजय निषाद भाजपा के प्रत्याशी होंगे लेकिन पार्टी स्तर से अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। बहुजन समाज पार्टी ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed