फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sp raised the issue of law and order

सपाइयों ने उठाया बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा

Wed, 20 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sp raised the issue of law and order
डीआईजी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा नेता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सपा का प्रतिनिधिमंडल जनपद में कानून व्यवस्था व और प्रवासी मजदूरों को राहत देने की मांग को लेकर मंडलायुक्त और डीआईजी से मिला। पत्रक देकर जनसमस्याओं उठाईं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आमलबदी, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि थाना रौनापार में अराजकता का वातावरण है। थानाध्यक्ष के सामने ही प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ दुर्व्यवहार किया गया। ग्राम कोल्हापुर सोढ़री थाना निजामाबाद में दबंगों ने एक ब्राह्मण परिवार परिवार को बुरी तरह मारा। आरोप लगाया कि भाजपा नेता आरोपियों को थाने से खींच ले गए। घोरठ में 10 वर्ष की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस पर धर्म विशेष व जाति विशेष के लोगों के विरूद्ध फर्जी मुकदमे दर्जकर उत्पीड़न धन उगाही का आरोप लगाया। कहा कि अल्पसंख्यकों के विरूद्ध गैंगस्टर, रासुका, गुंडा एक्ट आदि मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। डाक्टर पर हमले के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed