फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP of the transformer burned, throw it out

सपा का ट्रांसफार्मर जल गया, उसे उखाड़ फेंको

Fri, 24 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
SP of the transformer burned, throw it out
अमित शाह
पंद्रह वर्षों में सपा, बसपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। गरीब के घर में बिजली, पानी नहीं पहुंचा। बिजली बनाने का कारखाना खुल भी जाएं, गांव के ऊपर से तार गुजार भी दिए जाएं लेकिन ट्रांसफार्मर न हो तो बिजली नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का ट्रांसफार्मर जल चुका है, उसे उखाड़ फेंको और दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाओ। राहुल बाबा प्रधानमंत्री से हिसाब मांग रहे हैं, वह बताएं कि साठ साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने क्या किया। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के टीकापुर स्थित मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विनोद राय के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


जनता से संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि आप बताएं 24 घंटे बिजली आती है क्या, सस्ती दवा की दूकान है क्या, गन्ना किसान का पेमेंट होता है, महिलाओं की सुरक्षा मिलती है क्या, युवाओं को रोजगार मिला है क्या? नहीं का जवाब मिलने पर कहा कि अखिलेश बाबू बोल रहे हैं काम बोलता है। सपा ने हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, फिरौती में प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचा दिया है। सपा, बसपा उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित को यूपी के मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया था। अब कहां हैं शीला जी। उत्तर प्रदेश समस्याओं का दरिया है, उसे दूर करने के लिए कलेजा चाहिए। यूपी की समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार ही कर सकती है। थोड़े तैश में आकर कहा कि राहुल बाबा मोदी जी से पूछते हैं कि बताओ ढाई साल में आपने क्या किया। राहुल बताएं जवाहर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया ने मिलकर देश में 60 वर्षों तक शासन किया इन साठ साल में क्या किया। गरीबों के घर में बिजली, पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार ने ढाई साल के अंदर करोड़ों शौचालय बनवाए। दो साल के अंदर दो करोड़ गरीब माताओं के घर में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया। अकेले आजमगढ़ के अंदर एक लाख 15 हजार गरीब माताओं के घरों में गैस का चूल्हा पहुंचाया गया है। सबसे पहला काम तो हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। कांग्रेस के पीएम की तो दस वर्षों तक किसी ने आवाज ही नहीं सुनीं। अखिलेश पूछते हैं कि यूपी के अच्छे दिन कब आएंगे। अखिलेश कान खोलकर सुन लें 11 मार्च को मतगणना के बाद एक बजे परिणाम आते ही भाजपा की सरकार बनेगी और यूपी के अच्छे दिन आएंगे। भाजपा ने 40 डेयरी प्लांट, मेडिकल कालेज खोलने और 70 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed