{"_id":"6ac691a080f403a82f026219","slug":"massive-crowd-turns-out-for-seva-jyoti-yatra-pledge-taken-for-a-developed-india-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158497-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विकसित भारत का लिया संकल्प
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नरौली तिराहे पर सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न गांवों और विकास खंडों से पैदल, साइकिल और बाइक रैली के माध्यम से पहुंचे 10 हजार से अधिक लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आजमगढ़ प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानते हैं और रोज कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ‘हम करके रहेंगे’ की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने, विनिर्माण और अंतरिक्ष क्षेत्र को आगे ले जाने तथा ओलंपिक की मेजबानी जैसे लक्ष्यों का उल्लेख किया।
संबोधन के बाद नरौली तिराहे से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। करीब दो किलोमीटर तक चली पदयात्रा कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हुई। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और सेवा भावना से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। नरौली तिराहे पर प्रज्ज्वलित सेवा ज्योति को सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया गया।
यात्रा में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से निकली पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां स्थानीय चौराहों से होते हुए नरौली तिराहे पर पहुंचीं।
कार्यक्रम के दौरान सफाई, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए नगर पालिका की ओर से व्यवस्था की गई थी। सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन संजय चावला, डीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर, सीओ सिटी शुभम तोदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।