फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MLA Ramakant has 58 cases against him in 48 years, he has been in jail for two and a half years

Azamgarh News: सपा विधायक रमाकांत पर 48 साल में 58 केस, ढाई साल से जेल में बंद

Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Ramakant has 58 cases against him in 48 years, he has been in jail for two and a half years
आजमगढ़। कुख्यात माफिया, हिस्ट्रीशीटर और आईएस-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव (68)के खिलाफ 48 साल में 58 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे आजमगढ़, जौनपुर व लखनऊ जनपद के 10 थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, सीएलए एक्ट, आर्म्स एक्ट और महामारी अधिनियम तक शामिल हैं। वह ढाई साल से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरावां गांव में रमाकांत यादव का जन्म एक जुलाई 1957 में हुआ था। कुछ वर्ष बाद वह फूलपुर के अंबारी गांव में ही रहने लगे। राजनीति के साथ-साथ अपराध की दुनिया में भी अपनी पैठ बनाने लगे। रमाकांत यादव के खिलाफ पहला मुकदमा दीदारगंज थाने में वर्ष 1977 में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा मुकदमा 1983 में दर्ज हुआ। धीरे-धीरे अपराध का ग्राफ बढ़ता गया और मुकदमों की लंबी फेहरिस्त हो गई। इसके साथ ही राजनीति में भी गहरी पैठ बनाई। रमाकांत यादव विधायक व सांसद चुने गए। वर्तमान में फूलपुर पवई का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य और आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व लोकसभा सदस्य हैं। इतना ही नहीं रमाकांत यादव ने अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या, और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी।
प्रशासन ने रमाकांत यादव की हिस्ट्रीशीट भी खोली और आईएस-133 गैंग के लीडर के रूप में भी चिन्हित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed