फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP made Vijay, son of former minister Durga Prasad Yadav, candidate for the post of District Panchayat President

पूर्वमंत्री के बेटे को सपा ने बनाया जिपंअ पद का प्रत्याशी

Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP made Vijay, son of former minister Durga Prasad Yadav, candidate for the post of District Panchayat President
जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर सपा में जारी घमासान पर लग गया है। सपा ने पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव पर इस बार दांव लगाते हुए उनको जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 1995 से लेकर अबतक समाजवादी पार्टी का ही वर्चस्व देखने को मिला है। इस बार भी इस कुर्सी को अपने कब्जे में करने के लिए सपा प्रयासरत है। कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए विजयी जिला पंचायत सदस्यों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें तीन लोगों ने आवेदन किया था। इसमें हवलदार यादव की बहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, शिब्ली कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बड़े पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख मुहम्मदपुर विजय यादव शामिल थे। तीनों प्रत्याशी प्रत्याशी बनने के लिए जोर लगाए हुए थे। बृहस्पतिवार को पार्टी ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। विजय यादव वर्ष 2012 से 2015 तक मुहम्मदपुर विकास खंड से ब्लाक प्रमुख रहे हैं। हाल में संपन्न हुए जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव उन्होंने सेठवल सीट से लड़ा था। जहां उन्होंने बसपा समर्थित प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा लालू को हराकर जीत हासिल की। विजय यादव का राजनीति से पुराना नाता है। उनके पिता दुर्गा प्रसाद यादव की गिनती सपा के दिग्गज नेताओं में होती है। वे नौ बार से सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रहे जिसके कारण विजय यादव की परवरिश ही राजनीतिक माहौल में हुई है। पिता के कद और जिले में उनकी धमक को देखते हुए पार्टी ने विजय यादव पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

अब तक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष
नाम पार्टी कार्यकाल
रामजनम यादव सपा 1995 से 2000
कामेश्वरी देवी सपा 2000 से 2001
विक्रम बहादुर सिंह भाजपा 2001 से 2002
मीरा आजाद बसपा 2002 से 2005
हवलदार यादव सपा 2006 से 2011
मीरा आजाद बसपा 2011 से 2012
मीरा यादव सपा 2012 से 2015
मीरा यादव सपा 2015 से 2021
-
कई दिनों से इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा था तो हमने खुद विजय यादव के नाम का प्रस्ताव दिया जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहना की और अपने साथ काम करने का न्यौता दिया।-हवलदार यादव, जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पार्टी ने हम पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।-विजय यादव, प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed