{"_id":"6432fc22547c0e31b20a5147","slug":"sp-gave-a-befitting-reply-on-nirhuas-tweet-azamgarh-news-c-20-1-146678-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निरहुआ के ट्वीट पर सपा ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निरहुआ के ट्वीट पर सपा ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद जिले में सपा और भाजपा के बीच जंग तेज हो गई है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने जहां अमित शाह के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्ति की वहीं रविवार को निरहुआ द्वारा किए गए एक ट्वीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भी मैदान में आ गए। उन्होंने सांसद दिनेश लाल यादव को जीत का दंभ होने की बात कही।
बताते चलें कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ट्विटर पर एक कार्टून लगाकर सपा पर तंज किया कि बूझो कौन? लिखा। फोटो में अखिलेश यादव का कार्टून बना है और लिखा है पहले आजमगढ़ में लोग जीतने का सर्टीफिकेट लेने आते थे और हाथ हिला कर चले जाते थे, बूझो कौन? इस ट्वीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि इस ट्वीट में सांसद निरहुआ का दंभ झलक रहा है। उनको जानकारी नहीं है कि आजादी के बाद से ही आजमगढ़ की सीट समाजवादी पार्टी की रही है। आजमगढ़ समाजवाद का गढ़ रहा है और यहां से समाजवादी विचारधारा वाले लोग जीतते आए हैं। किन्हीं कारणों से 13-14 महीने के लिए निरहुआ जीत गए तो उनके अंदर दंभ में आ गया है। यहां सपा के लोग सर्टीफिकेट लेने व दंभ भरने नहीं आते थे बल्कि आजमगढ़ में विकास की नींव रखने आते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने यहां वेटेनरी मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी थी, जिसका धन भी आवंटित हो गया था। उसे गोरखपुर भेज दिया गया। अगर निरहुआ में शर्म बची है, तो वह वेटेनरी मेडिकल कालेज आजमगढ़ में लाकर दे दें। तब हम समझेंगे कि हमारे लोग हाथ हिलाकर चले जाते थे और आप काम कर रहे है। सडकों पर पैच लगाने से विकास विकास नहीं होता।