फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP flaw in the government's intentions : Pankaj Singh

सपा सरकार की नीयत में खोट: पंकज सिंह

Mon, 30 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP flaw in the government's intentions : Pankaj Singh
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जनता सपा सरकार की नीतियों से आजिज आ चुकी है। प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। सपा के सभी मंत्री और अधिकारी कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो गए। लखनऊ और वाराणसी में पार्षद की हत्या हुई और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन



वह सोमवार को रिक्शा स्टैंड पर भाजपा के धरने को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा ने हमेशा मजलूमों, निर्बलों और किसानों की आवाज बुलंद की है। जनता ने आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देखा था।
विज्ञापन



विश्वास था कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे लेकिन आज क्या हो रहा है यह जनता के सामने है। पूरे प्रदेश में अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी कहते हैं कि अब अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा लेकिन सपा सरकार के नेता शांत बैठे रहते हैं और अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। सपा की नियत में खोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह अपना नियंत्रण खो बैठी है। बोले इस राष्ट्र ने जिसको सब कुछ दिया, वे लोग पैसा और शोहरत पाने के बाद राष्ट्र छोड़ने की बात कहते हैं। आजमगढ़ के महराजगंज में अधिवक्ता की हत्या के बाद अराजकतत्वों द्वारा थाने में आगजनी की जाती है।


इसमें पुलिस आमजन के साथ ही व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर प्रताड़ित करती है। वहीं प्रदेश में वहीं प्रदेश के जो लोग आतंकवादी बनते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। वहीं बसपा सरकार सत्ता में आने के बाद सिर्फ मूर्तियां लगवाने का कार्य करती है।



क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि अब समय आ गया है प्रदेश सरकार अपने कर्मों से गिर जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम चौहान ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। धरने को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, संत कबीरनगर जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्घ शुक्ला, डा. सतीश द्विवेदी, दुर्ग विजय यादव, अरविंद सिंह, ऋषिकांत राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सहजानंद राय और संचालन तीजा राम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed