{"_id":"689101a8c4d562e15d06bd56","slug":"sp-delegation-met-the-divisional-commissioner-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-135380-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंडलायुक्त से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंडलायुक्त से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में 110 आउटसोर्सिंग सुरक्षा कर्मियों की छंटनी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मुलाकात किया, और सुरक्षा कर्मचारियों की सेवा बहाल करने की मांग की गई।
सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद, विधायक संग्राम यादव और अखिलेश यादव ने कर्मचारियों के समर्थन में सोमवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। कर्मचारियों की समस्याओं को उनके सामने रखा। बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के समय किसानों से जमीन अधिग्रहण के बदले उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्षों तक सेवा देने के बाद अब उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।
मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा और किसी को भी नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने ड्यूटी पर वापस लौटने को कहा। मंडलायुक्त ने बताया कि नए टेंडर में क्विकमेन सर्विस फर्म को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें इन 110 कर्मचारियों का उल्लेख नहीं है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वीके राव ने कहा कि मामला शासन के संज्ञान में है और जो भी आदेश आएंगे उनका पालन किया जाएगा।