फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP cycle yatra over district

जिलेभर में चली सपा की साइकल

Thu, 06 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 06 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP cycle yatra over district
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जिले की सभी दसों विधानसभा में बुधवार को साइकल यात्रा निकाली गई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, अतरौलिया विधानसभा से साइकल यात्रा को कारागार मंत्री बलराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साइकल यात्रा में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलाहुद्दीन अहमद, विधायक डा. संग्राम यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, ब्लाक प्रमुख शकील अहमद, रामवृक्ष राजभर, जय प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, सगड़ी विधानसभा के अजमतगढ़ में चौकों बाग से जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकल यात्रा निकाली। यात्रा चौको से वालीपुर, सतना, सुरैना होते हुए महुला पहुंची। साइकल यात्रा में सूर्यनाथ यादव, अजय कुमार यादव, डा. असद इदरीस, रामाश्रय राय, रामशब्द यादव, सुशील सिंह आदि शामिल रहे। कटानी बाजार संवाददाता केे अनुसार, विधानसभा गोपालपुर के कटानी बाजार से बाल पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार, विधायक बेचई सरोज और शरद यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकालकर गांव-गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आरपी राय, राजनरायन यादव, हरिप्रसाद दूबे, आदि शामिल रहे।  अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज विधान सभा में विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में दीदारगंज चौक से साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुनीम शेख, फाजिल शेख, चंद्रिका यादव, रमेश यादव, जुल्फेकार खान, सूर्यनाथ यादव, हकीमुद्दीन आदि शामिल रहे। सठियांव संवाददाता के अनुसार, मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेहनगर संवाददाता के अनुसार विधानसभा मेहनगर में विधानसभा अध्यक्ष हंसराज यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुहेल खान, अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, अशोक चौहान, रामलखन पासवान आदि शामिल रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, विधानसभा निजामाबाद के विकास खंड मिर्जापुर में चेयरमैन प्रेमा यादव, चंद्रशेखर यादव, लईक अहमद के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, सरायहाजी से पूर्व प्रमुख इसरार अहमद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed