फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party chief akhilesh yadav can contest from any seat in the district

UP Election 2022: आजमगढ़ जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सपा मुखिया

Thu, 20 Jan 2022 04:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 20 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

सपा मुखिया आजमगढ़ से सांसद हैं। उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के संकेत मिले तो जिले का सियासी पारा काफी गर्म हो गया।

विज्ञापन
Samajwadi Party chief akhilesh yadav can contest from any seat in the district
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा उस समय चरम पर पहुंच गया अखिलेश यादव के आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे। खबर आई कि वह गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन उनकी सीट तय नहीं है।

विज्ञापन


सपा मुखिया आजमगढ़ से सांसद हैं। उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के संकेत मिले तो जिले का सियासी पारा काफी गर्म हो गया। उनके गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने चर्चाएं दिन भर चलती रहीं। इस सीट से सपा के ही नफीस अहमद विधायक हैं। इस बार नफीस अहमद के साथ ही पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम भी यहां से लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहकर कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछ कर ही इस बारे में फैसला लेंगे, फिलहाल अटकलों को विराम दे दिया। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि अखिलेश यादव जनपद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पत्र भेजकर उन्हें जनपद से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। अब वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं यह फैसला उनका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार गोपालपुर सीट पर कब्जा जमा चुकी है सपा
गोपालपुर विधानसभा सीट पर अगर सपा की स्थिति देखें तो अब तक इस सीट पर सपा चार बार कब्जा जमा चुकी है। इस सीट पर तीन बार 1996, 2002 और 2012 में वसीम अहमद चुनाव जीते और सपा सरकार में मंत्री भी बने। वहीं 2017 के चुनाव में इस सीट पर सपा के नफीस अहमद चुनाव जीते हैं। एक बार फिर उनके द्वारा इस सीट पर अपनी दावेदारी की जा रही है।

अतरौलिया से लड़ने का किया अनुरोध
आजमगढ़। आजमगढ़ सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू होते ही जिले से उनको न्योता भेजा जाने लगा है। अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव उनको अपनी सीट से लड़ने का न्यौता भेजा है।

आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है। 2014 में मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ लोकसभा का प्रतिनिधित्व संसद में किया तो 2019 में अखिलेश यादव यहां से सांसद चुने गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से विधानसभा चुनाव में उतरने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

आजमगढ़ से उनके लड़ने की चर्चा छिड़ी तो जिले में सुगबुगाहट तेज हो गई। गोपालपुर सीट से उनके लड़ने की चर्चा थी लेकिन जिले में मुबारकपुर से लड़ने की अटकलें भी लगाई जाने लगीं। इसी बीच अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने उन्हें अतरौलिया लड़ने का न्यौता भेज दिया। उन्होंने बताया कि अतरौलिया की जनता की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री से प्रतिनिधित्व करने का न्योता भेजा गया है। वह यहां से लड़ते हैं तो यह सौभाग्य की बात होगी और उनको व्यापक समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed