फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP, BSP and BJP do not know how to run government

सपा, बसपा और भाजा को नहीं आता सरकार चलाने

Wed, 30 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and BJP do not know how to run government
नेहरु हाल में कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी के नेतागण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह का बुधवार को शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत तिया। नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद डा.राजेश मिश्र ने कहा कि वह राजनीति त्याग सकते हैं, लेकिन कांग्रेस नहीं। संघर्ष करके लक्ष्य पाना बेहतर होता है। समाज का प्रतिनिधित्व वहीकर सकता है जो किसी जाति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नेता हो। प्रवीण सिंह में वह सारी क्षमता है जो एक नेता बनने में होती है।
विज्ञापन

प्रवीण सिंह का काफिला उनके के पैतृक गांव खलीफतपुर से वाहनों के काफिले के साथ मंदुरी पहुंचा। वहां पर वरिष्ठ पार्टी नेता आशुतोष द्विवेदी ने स्वागत किया। काफिला शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ नेहरू हाल पहुंचा। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा.राजेश मिश्र ने कहा कि पिछले 20-25 सालों से राजनीति का जो ट्रेंड चल रहा है यदि वह भी उसी ट्रेंड पर चले होते तो सपा, बसपा और भाजपा में भी मंत्री रहे होते। मेरी अंतिम इच्छा यही है कि देश और प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बने, ताकि नए लोग यह जान सकें कि सपा, बसपा औरभाजपा के लोगों को सरकार चलाने नहीं आता। यदि उन लोगों को सरकार चलाने आता तो उनकी सरकारों में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होते। मंहगाई अपने चरम पर नहीं होती। सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों बेच नहीं दिया जाता। लोग बेरोजगार नहीं होते। जो मुख्य विपक्षी दल हैं वह प्रदेश में विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। बसपा बैकफुट पर चली गई है। सपा का शीर्ष नेतृत्व केवल बयानबाजी ही कर सकता है। कांग्रेस के पास बेहतर मौका है। आज कल एक अनोखा राष्ट्रवाद परोसा जा रहा है। भारत का सांसद जम्मू-कश्मीर में नहीं जा सकता। उसे जाने से रोक दिया जाता है। विदेशी सांसदों का प्रतिनिधिमण्डल वहां की समस्या देखने के लिए आ रहा है। 15 नवम्बर तक कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन चला रही है। इस आंदोलन में प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पूर्वांचल में यह जिला नम्बर एक पर होगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि वह जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। यह बतायेंगे कि कांग्रेस का अपना मजबूत स्तम्भ रहा है और वह आगे भी रहेगा। सुरेंद्र सिंह, सुमन कुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, पारितोष त्रिपाठी, दिनेश यादव, राम अवध यादव, मुन्नू यादव, पुनवासी प्रजापति, बृजेश नन्दन पांडेय, राम किशुन राजभर, कमला पाठक, शीला भारती, कैलाश नाथ पाण्डेय, पंकज मोहन सोनकर, बलिया के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह राठी, शैलेंद्र सिंह पप्पू आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता लालसा राय ने और संचालन पार्टी नेता आशुतोष द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed