फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sow wheat before 15 for good yield

Azamgarh News: अच्छी पैदावार के लिए 15 से पहले करें गेहूं की बोआई

Sun, 10 Nov 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sow wheat before 15 for good yield
आजमगढ़। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि किसानों को अच्छी पैदावार के लिए 15 नवंबर से पहले गेहूं की बोआई कर लेनी चाहिए। इससे उनकी पैदावार चार से पांच क्विंटल अधिक पैदावार होगी।
विज्ञापन

इसमें किसानों को अलग से कोई लागत नहीं लगानी पड़ेगी। वह अच्छी पैदावार कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में गेहूं के अच्छे भाव मिलने की संभावना है। बीते पांच वर्षों से बोआई के ऊपर किए गए शोध में पाया कि अगर किसान गेहूं की बोआई नवंबर के पहले पखवाड़े, यानी एक से 15 नवंबर के बीच करता है तो पैदावार में पांच क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी की संभावना है। जिन किसानों के खेत खाली हों या धान की कटाई हो गई है वह उसी नमी पर जीरो टिलेज, सुपर सीडर या हैप्पी सीडर मशीन का प्रयोग कर गेहूं की बोआई कर सकते हैं। जिन खेतों में फसल अवशेषों के ढेर हैं, तो वह किसान मल्चर मशीन का प्रयोग कर फिर सुपर सीडर से बोआई करें। इससे पराली खाद बनकर खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


00

इन प्रजातियों का करें चयन

गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए किसान एचडी 3226, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 252, डीबीडब्ल्यू 222 और एचडी 2967 का चयन करें। बोआई से पहले खेत में 45 किलो यूरिया प्रति एकड़ के हिसाब से डाल दें। फिर सुपर सीडर में 50 किलो डीएपी व 40 किलो पोटाश डालकर बोआई करें। प्रति एकड़ 40 किलो बीज का प्रयोग करें। गेहूं की पूरी फसल के दौरान तीन बार में 110 किलोग्राम यूरिया देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed