फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son safflower Chewar domain and head of Munni Sraypul

कुसुम चेवार डोमनपुर और मुन्नी सरायपुल की प्रधान

Tue, 04 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Son safflower Chewar domain and head of Munni Sraypul
उपचुनाव में चेवार डोमनपुर में प्रधान पद पर विजेता कुसुम को मिष्ठान खिलातीं महिला।
 रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के दो और बीडीसी के दो पदों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य विकास खंड मुख्यालयों पर सकुशल संपन्न हो गया।     गोसाई की बाजार: लालगंज विकास खंड चेवार डोमनपुर गांव के प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार की सुबह विकास खंड कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई जो 10 बजे तक चली। मतगणना के बाद कुसुम पत्नी कुंवरबहादुर सिंह 761 मत प्राप्त कर विजयी हुई। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील पुत्र श्यामदेव को 535 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कुसुम को 226 मतों से विजयी घोषित किया गया। जबकि 10 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन


मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ जनार्दन सिंह यादव, एसडीएम लालगंज जैनेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सुकरम पाल तोमर, कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा आदि डटे रहे। पवई: विकास खंड के ग्राम पंचायत सरायपुल में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना हुई। जिसमें मुन्नी देवी पत्नी सुभाष 949 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुई।
विज्ञापन


उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरस्वती पत्नी सकलदेव को 332 मत प्राप्त हुए। जबकि तीसरी प्रत्याशी अनीता पत्नी रामजतन को पांच मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं पवई विकास खंड की ही खैरूद्दीनपुर क्षेत्र पंचायत सीट पर इंद्रकला पत्नी विष्णु और निर्मला पत्नी संतोष के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें इंद्रकला को 415 और निर्मला को 401 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार इंद्रकला को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महराजगंज विकास खंड की इटौरा दयाल एवं खजियावर क्षेत्र पंचायत सीट पर जयसिंह को 432 और अमरनाथ को 355 मत प्राप्त हुए। जयसिंह को 71 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं महराजगंज विकास खंड की ही कप्तानगंज  क्षेत्र पंचायत सीट के लिए हरेंद्र कुमार और रामअवध के बीच मुकाबला था। जिसमें हरेंद्र कुमार को 460 और रामअवध को 253 मत प्राप्त हुआ। हरेंद्र कुमार 207 मतों से  विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों को विकास खंड मुख्यालय पर ही आर ओ प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed