फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son reunited with mother through efforts of Child Development Committee

Azamgarh News: बाल विकास समिति के प्रयास मां से मिला बेटा

Wed, 08 Nov 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Son reunited with mother through efforts of Child Development Committee
ज्ञानपुर। बाल विकास समिति व चाइल्ड लाइन के प्रयास से दस वर्षीय बालक को 24 घंटे के भीतर उसकी मां से मिलाया जा सका। न्यायालय बाल विकास समिति ने मंगलवार को न्यायालय में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उसकी मां से पहचान कराने के उपरांत उसे मां को सुपुर्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भदोही स्टेशन पर एक बालक लावारिस हाल में भटकता मिला। स्थानीय लोग उसे रोते देख उसका और माता-पिता का नाम पता पूछा, लेकिन बच्चे द्वारा कुछ नहीं बता पाने की दशा में उसे पुलिस सुपुर्द कर दिया गया। भदोही कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड लाइन से कुणाल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जिसके बाद न्यायपीठ के समक्ष बच्चे की काउंसिलिंग कराई गई। बच्चे ने अपना नाम मुंतजीर साबिर निवासी माधोपुर, बलरामपुर, कटिहार, बिहार बताया। चाइल्ड लाइन ने बच्चे की मां से संपर्क किया। जिसके बाद उसकी मां ने न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना और बच्चे का आधार कार्ड प्रस्तुत किया। न्यायपीठ ने बच्चे की वीडियो कॉलिंग से पहचान कराकर उसे मां को सुपुर्द करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed