{"_id":"666821442c15adb446066e2b","slug":"son-murdered-his-mother-by-beaten-with-rod-in-azamgarh-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की मां की हत्या: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर ली जान, वारदात के बाद मौके से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की मां की हत्या: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर ली जान, वारदात के बाद मौके से हुआ फरार
Tue, 11 Jun 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:35 PM IST
सार
Azamgarh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से बीमार एक बेटे ने अपनी मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले मुबाकरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने अपनी ही मां की रॉड से पीट- पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
अमिलो पाही निवासी उद्धव गोंड का 26 वर्षीय पुत्र सुनील मानसिक रूप से बीमार था। जिसके कारण परिवार के लोग उसे लोहे की चेन से बांधकर घर में रखते थे। मंगलवार को उद्धव किसी कार्य से रिश्तेदारी में गया था। उसका दूसरा बेटा अमरजीत ई-रिक्शा चलाने गया था और सबसे छोटा बेटा बकरी को चराने गया था।
विज्ञापन
इसी बीच किसी तरह से दोपहर में सुनील चेन से आजाद हो गया। उसने घर में रखे लोहे के रॉड से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मां सुखिया देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पुलिस आरोपी सुनील की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही अमरजीत और उसका छोटा भाई भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।