{"_id":"63c1833de0711c50550d321d","slug":"son-killed-his-elderly-father-with-sharp-weapon-in-azamgarh-reason-is-shocking-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgrah: बेटे ने बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से वार कर ली जान, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgrah: बेटे ने बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से वार कर ली जान, वजह चौंकाने वाली
Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:43 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के नसीरपुर खालसा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर इस वारदात को बुजुर्ग के बेटे ने ही अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव (फाइल)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के नसीरपुर खालसा गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मामूली बात पर इस वारदात को बुजुर्ग के बेटे ने ही अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव निवासी मुरली (70) से उनके बेटे धर्मेंद्र (25) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पिता-पुत्र में मारपीट होने लगी। इसी बीच धर्मेंद्र ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वो जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र नशे की हालत में था। जिसने अपने ही पिता को मार दिया। गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन