फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somewhere not sanitizer, no one had put on masks, notice to eight food establishments

कहीं सैनिटाइजर नहीं तो किसी नहीं लगाया था मास्क, आठ खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस

Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Somewhere not sanitizer, no one had put on masks, notice to eight food establishments
आजमगढ़। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों से जुड़े प्रतिष्ठानों पर नियमों के पालन को परखने के लिए डीएम राजेश कुमार की ओर से गठित खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। दो दिन में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को जायसवाल मिष्ठान भंडार बिलरियागंज, त्रिभुवन एंड संस गौरीशंकर भीम्बर, यादव मिष्ठान भंडार भटौली बाजार, कान्हा मिष्ठान एवं जलपान गृह देउरपुर, आराध्या जलपान गृह देउरपुर, यादव ढाबा सठियांव, आरव ढाबा, सठियांव, सुरेंद्र गुर्जरपार मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। कई प्रतिष्ठानों के पास पंजीकरण नहीं मिला। कई के पास प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर नहीं मिला। कुछ प्रतिष्ठानों पर मास्टर मास्क नहीं लगाए हुए लोग मिले। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का नियमानुसार पालन नहीं हो रहा था। सभी को खाद्य कारोबार मानक संचालन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए नोटिस जारी की गई है। दो दिनों में अनुपालन न किए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं आपदा महामारी अधिनियम-1897 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed