फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   somewhere distribute banana and mango in student

कहीं बंटा केला तो कहीं आम

Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
somewhere distribute banana and mango in student
fruits and vegetables - फोटो : getty images
प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय कर रही है। सरकार ने बच्चों को मौसमी फल देने का भी निर्देश दिया। जिसके तहत सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में फल का वितरण किया गया। बच्चों को कहीं आम तो कहीं केला दिया गया।
विज्ञापन


फूलपुर संवाददाता के अनुसार, मेजवां गांव स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल, बालक जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी पाठशाला में फल दिवस मनाया गया। इस दौरान एक सौ से अधिक बच्चों में आम बांटा गया। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र यादव ने बताया कि 30 रुपये प्रति किग्रा की दर से आम खरीदा गया था। अंबारी संवाददाता के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र पवई के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में फल वितरित किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम में प्रधानाध्यापक राजेश यादव के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि फुटकर में केले को खरीदा गया था जो 60 रुपये दर्जन की दर से मिला था। वहीं, जूनियर हाईस्कूल अंबारी में भी फल वितरण प्रधानाध्यापक महाबीर राम द्वारा किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय आंधीपुर में प्रधानाध्यापक शाह मोहम्मद सउद और रमाशंकर अग्रहरि ने फल वितरित किया। सरैया भटपुरा के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक गुफरान अहमद ने फल वितरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed