फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Solid color targets, and flew Abir Gulal

जम कर बरसे रंग, उड़े अबीर और गुलाल

Sun, 08 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Solid color targets, and flew Abir Gulal
जिले में रंगों का त्योहार होली छिटुपुट घटनाओं को छोड़ पूरे उत्साह और मस्ती के बीच मनाई गई। रंगों की मस्ती में चूर युवा शुक्रवार की सुबह ही सड़कों पर नजर आने लगे।
विज्ञापन


 रंगों की बारिश के बीच दोपहर में नगर के पुरानी कोतवाली पर कपड़ा फाड़ होली का भी युवाओं ने जम कर लुत्फ उठाया। सुबह से दोपहर तक रंगों की बरसात में जहां हर कोई सराबोर रहा, वहीं दोपहर से देर रात तक गुलाल लगा कर लोग एक-दूसरे से गले मिल होली की बधाई देते रहे।
विज्ञापन



गुरुवार की रात में होलिका दहन के साथ होली हुड़दंग शुरू हुआ जो शुक्रवार को पूरे दिन चलता रहा। शहर के लगभग हर मोड़ पर होली की भोजपुरी गीतों और डीजे पर मदिरा और भांग के नशे में चूर युवा थिरक रहे थे तो ग्रामीण क्षेत्र में ढोल, मजीरा के बीच फगुवा गीत की मस्ती में झूमेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मुकेरीगंज, पांडेय बाजार, ब्रह्मस्थान, पुरानी कोतवाली, कटरा, चौक, दलाल घाट, पुरानी सब्जी मंडी, मातवरगंज, एलवल, सिधारी, बेलइसा, हरबंशपुर, सिविल लाइंस आदि चौराहों और तिराहे पर सुबह से ही होली हुड़दंगियों की भीड़ जमा हो गई थी। नाचते-गाते युवा एक-दूसरे को रंग लगाते रहे।

होली हुड़दंगियों के शहर की सड़कों से गुजरने पर छतों से महिलाएं और बच्चे रंग भरी पिचकारी से रंगों की बौछार करते रहे। एक-दो घंटे बाद रंगों की होली कपड़ा फाड़ होली के रूप में तब्दील हो गई। पुरानी कोतवाली, कालीन गंज रोड पर कपड़ा फाड़ होली इस कदर मची रही कि युवा अद्धनग्न होकर अपने-अपने घरों को गए।


इस दौरान होली हुड़दंगियों के बीच जगह-जगह मारपीट भी होती रही। दोपहर 12 बजे पुलिस की गाड़ी का सायरन बजते ही रंगों की बारिश थम गई। शाम होते ही अबीर-गुलाल का दौर शुरू हुआ जो देर रात चला।


लोग एक-दूसरे के घर जा कर गले मिलकर होली की बधाई दी। शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिबंध के बाद भी डीजे की धुन पर देर रात तक युवाओं की टोली ठुमका लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed