फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Social distortion stripped at polling stations

मतदान केंद्रों पर जमकर उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Social distortion stripped at polling stations
आजमगढ़। जनपद में सोमवार को हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर कोविड-19 का अनुपालन करने के जो निर्देश दिए गए हैं, उसकी धज्जियां उड़ती नजर आई। मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ देख यही कहा जा सकता है कि लोग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बेखौफ हैं।
विज्ञापन

तभी तो मुंह पर मास्क लगाए मतदाता दो गज की दूरी का पालन करते नजर नहीं आए। मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें इस बात की साक्षी बनती नजर आ रही हैं लोगों में गांव की सरकार चुनने के लिए कितना जोश है। हालांकि जिला प्रशासन के आला अधिकारी जगह-जगह बूथों पर निरीक्षण करने के दौरान लाउडहेलर के माध्यम से लोगों को कोविड-19 का अनुपालन करने की अपील करते देखे गए, लेकिन इसका असर मतदाताओं पर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

मौके पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे और उनके द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही जा रही थी। लेकिन भीड़ को देखते हुए वह भी खुद को बेबस पा रहे थे। कई जगह पुलिस को लाठियां भांजकर मतदान केंद्रों के पास जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए अति उत्साह में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed