{"_id":"5df27ebc8ebc3e87b402df31","slug":"so-trapped-in-rape-attempt-victim-lodged-report-azamgarh-news-vns499481082","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास में फंसे एसओ, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के प्रयास में फंसे एसओ, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने तत्कालीन थाना प्रभारी पर रिश्वत लेकर गैंगरेप के आरोपियों को बचाने और थाने में रखकर उसके साथ ही छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में एसओ को खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी को थाने से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कराने वाली युवती महराजगंज के एक गांव की रहने वाली है।
पुलिस को दी गई तहरीर कहा है कि 28 अक्तूबर की रात करीब दस बजे गोविंद यादव उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर मुंबई ले गया। परिजनों ने इसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। गोविंद और उसके भाई अरविंद यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमे की जानकारी हुई तो 11 नवंबर को आरोपी भाई युवती को लेकर महराजगंज थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिए। आरोप है कि आरोपियों ने प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को एक लाख रुपये की रिश्वत दी। रिश्वत लेकर वो केस बदलने के लिए दवाब बनाने लगे। 11 नवंबर को एसडीएम सगड़ी ने युवती को घर भेजने का आदेश दिया। इसके बाद भी नहीं छोड़ा। आरोप लगाया कि एसओ ने उसके साथ छेडख़ानी और बलात्कार की कोशिश की। युवती की शिकायत पर एसपी ने निर्देश दिए। इसके बाद महिला थाने में सात दिसंबर को केस दर्ज किया गया। आरोपी एसओ को हटा दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि एसओ को फंसाया गया है। गोविंद यादव और अरविंद यादव के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। जांच की जा रही।
मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को हटा दिया गया दागी पुलिसवालों के खिलाफ जांच कराई जा रही। रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - त्रिवेणी सिंह, एसपी