UP: ट्रक में छिपाकर रखा था 280 किलो गांजा, STF ने तस्कर को किया अरेस्ट; आजमगढ़ में देनी थी डिलीवरी
मेहनाजपुर पुलिस और एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसने ट्रक के बीच में गांजे को छिपाकर रखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ में शातिर तस्कर को 280 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल, ट्रक और 1450 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली थी कि मेहनाजपुर में एक शातिर भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं।
आसाम से ट्रक में लदे प्लास्टिक के दाना के बीच गांजा छिपाकर आजमगढ़ ला रहे तस्कर को एसटीएफ वाराणसी ने कस्बा मेहनाजपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 280 किलो गाजा, ट्रक, मोबाइल व 1450 रुपये बरामद किया। पकड़े गए गाजा की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
आरोपी भूपेंद्र कुमार हिमांचल प्रदेश जनपद सोलन थाना कंडाघाट के कांगडाघाट का निवासी है। वह काफी समय से आजमगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क में था। एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली थी कि मेहनाजपुर में एक शातिर भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसटीएम की टीम सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।
एसटीएफ ने मेहनाजपुर क्षेत्र की घेरेबंदी की। कुछ ही देर में एक ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार शातिर भूपेंद्र कुमार डिब्रूगढ़ आसाम से दिल्ली के लिए प्लास्टिक का दाना लोड किया था। इसके बाद वह गांजा लोड करने के लिए तेजपुर आसाम गया था। वहां से उक्त ट्रक में प्लास्टिक के दानों के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था। वह आजमगढ़ में प्रशांत राय नाम के किसी व्यक्ति को देने के लिए लाया था। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।