फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six shrines in the district will shine from 10 million

10 करोड़ से चमकेंगे जिले के छह धर्मस्थल

Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six shrines in the district will shine from 10 million
money shimla
आजमगढ़। पर्यटन मंत्रालय की ओर से जिले छह धार्मिक स्थलों का चयन सौंदर्यीकरण के लिए किया गया है। इसके लिए 10 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी करते हुए कार्यदायी संस्था की निर्धारण भी कर दिया गया है। जनवरी में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसमें निजामाबाद के शीतला देवी मंदिर, रानी की सराय स्थित अवांतिकापुरी धाम, पल्हना धाम स्थित पाल्मेश्वरी मंदिर, फूलपुर स्थित दुर्वासा आश्रम, चंद्रमुनी आश्रम, निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय आश्रम शामिल है।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले जिले के पांच और धर्मस्थलों का केंद्रीय पयर्टन मंत्रालय की ओर से चयन कर सौंदर्यीकरण के लिए जमीनों के अभिलेख देने के आदेश जिलाधिकारी को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के छह और धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसका प्रस्ताव भी लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर की ओर से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा गया था। पर्यटन मंत्रालय की ओर से  निजामाबाद के शीतला देवी मंदिर, रानी की सराय स्थित अवांतिकापुरी धाम, पल्हना धाम स्थित पाल्मेश्वरी मंदिर, फूलपुर स्थित दुर्वासा आश्रम, चंद्रमुनी आश्रम, निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जारी करते हुए यहां कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था का भी चयन कर दिया गया है।

टेलीकम्युनिकेशंस कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड की ओर से यहां कार्य कराया जाएगा। निजामाबाद के शीतला देवी मंदिर में कुल 47.94 लाख से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। रानी की सराय स्थित अवांतिकापुरी धाम 246.13 लाख, पल्हना धाम स्थित पाल्मेश्वरी मंदिर 91.07 लाख, फूलपुर स्थित दुर्वासा आश्रम में 202.42 लाख, चंद्रमुनी आश्रम में 198.12 लाख और निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय आश्रम 222.92 लाख से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।

इस धनराशि से यहां शौचालय, बाउंड्रीवाल, घाट, सोलर लाइटें, बेंच, साइन बोर्ड, पार्किंग, रास्ता, चेजिंग रूम आदि से संबंधि कार्य कराए जाएंगे। पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्प्रिुचुवल सर्किट-1 के तहत स्वदेश दर्शन योजना के तहत इन पर्यटन स्थलों पर होने वाले कार्य के लिए कार्यदायी संस्था का निर्धारण हो चुका ह

संस्था की ओर से यहां जनवरी माह में कार्य शुरू कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से विकाय कार्यों के लिए जमीन आदि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।

पांच और धर्मस्थलों का हुआ था चयन
आजमगढ़। लालगंज सांसद के प्रस्ताव पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से पांच और धर्मस्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया था। कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बाबा भगवान मेहमौनी, बुढ़िया माता मंदिर जगदीशपुर, मौनी बाबा की कुटिया गहजी, पतालपुरी महादेव मंदिर दिग्धरपुर, शिव मंदिर तारा बाबा को विकास के लिए चयनित होने की जानकारी दी गई थी। इसके लिए कुल 3.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। प्रशासन से विकास कार्यों के लिए यहां जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया था।

आस्था के केंद्र हैं धर्मस्थल
आजमगढ़। केंद्रीय पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल के पूप में विकसित करने के लिए चुने गए निजामाबाद के शीतला देवी मंदिर, रानी की सराय स्थित अवांतिकापुरी धाम, पल्हना धाम स्थित पाल्मेश्वरी मंदिर, फूलपुर स्थित दुर्वासा आश्रम, चंद्रमुनी आश्रम, निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय आश्रम श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र हैं।

यहां श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है।अवांतिकापुरी धाम और दुर्वासा आश्रम पर तो कार्तिक पूर्णिमा पर बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। इन धर्मस्थलों के पर्यटन स्थलों के रूप में चयनित होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।  शौचालय, बाउंड्रीवाल, घाट, सोलर लाइटें, बेंच, साइन बोर्ड, पार्किंग, रास्ता, चेजिंग रूम आदि बनने से उनकी परेशानी कम होगी।


सांसद लालगंज के प्रस्ताव पर पहले चरण में जिले में छह धर्मस्थलों को विकसित करने के लिए चुना गया था। विकास के लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई थी। अब इसके लिए कार्यदायी संस्था का निर्धारण भी कर दिया गया है। यहां जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed